भोजन अवकाश/ लंच के बाद तुरंत काम पर लौटें कर्मचारी अधिकारी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी अधिकारियों को हिदायत | CM Yogi Adityanath 2022
लखनऊ : दफ्तर में लंच के समय घर निकलने वाले अफसर और कर्मचारी घंटों काम पर नहीं लौटते हैं। उन्होंने टीम-9 की बैठक में सख्ती से निर्देश दिए कि भोजनावकाश आधे घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए।
अधिकतर अफसर लंच के समय कहीं न कहीं निकल जाते हैं। इसके बाद दो घंटे तक बाहर से आने वालों को उनके दर्शन नहीं होते। मुख्यमंत्री ने इस खबर के बाद निर्देश दिए कि शासकीय कार्यालयों में अनुशासन का माहौल बना रहना जरूरी है। सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि भोजनावकाश आधे घंटे से अधिक न हो।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकभवन में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा टीम-9 की बैठक में की। इसमें कहा कि बेहतर कार्य संस्कृति के लिए सरकारी कार्यालयों में अनुशासन का माहौल बना रहना आवश्यक है। सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय आएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि भोजनावकाश आधा घंटे से अधिक न हो।
भोजनावकाश पूरा होने के बाद सभी कार्मिक फिर से अपने कार्यस्थल पर समय से उपस्थित रहें। यह निर्देश सीएम को इसलिए देना पड़ा है, क्योंकि अधिकांश कार्यालयों में दोपहर में लंच के समय अधिकारी-कर्मचारी गायब हो जाते हैं, जो कि एक-दो घंटे बाद ही लौटते हैं। तब तक अलग-अलग काम से आने वाले आमजन और फरियादी वहां बैठे प्रतीक्षा करते रहते हैं। इस ढुलमुल रवैये से विभागीय कामकाज भी प्रभावित होता है। शासन में प्रमुख पदों पर बैठे अधिकांश आइएएस अधिकारियों का भी यही हाल है।