इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की अध्यापिकाओं के अंतर जिला तबादला आवेदन शुरू : Interdistrict Transfer, Basic Shiksha News :

इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की अध्यापिकाओं के अंतर जिला तबादला आवेदन शुरू : Interdistrict Transfer, Basic Shiksha News :


राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की अध्यापिकाओं ने अंतर जिला तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर दिया है। यह सिलसिला 15 फरवरी तक जारी रहेगा। उसके बाद काउंसिलिंग और अभिलेखों का सत्यापन जिला मुख्यालयों पर होगा। अंतर जिला तबादले की सूची अब होली बाद जारी होने के आसार हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने बीते 16 से 29 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया था। 

अध्यापिकाओं की अपील पर हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया कि महिला शिक्षिकाओं की विशेष परिस्थिति का संज्ञान लेकर अंतर जिला तबादला किया जाए। इस पर पहले शासन ने शिक्षा निदेशक बेसिक व बेसिक शिक्षा परिषद सचिव को निर्देश दिया कि अध्यापिकाओं के ऑनलाइन आवेदन लिए जाएं, इसके लिए वेबसाइट में संशोधन हो।

और नया पुराने

TAGS