लखनऊ : अब महापुरुषों की जयंती पर नही होगी छुट्टी : सीएम आदित्यनाथ योगी का फरमान,

लखनऊ (जेएनएन)। बाबा भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंकी शुक्रवार को देशभर में मनाई जा रहा है। ऐसे में यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने इस मौके पर
बाबा साहब अंबेडकर को याद किया।

लखनऊ के हजरतगंज में बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रृद्धांजलि देकर उन्होंने लोगों को संबोधित किया। सीएम योगी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा, 'महापुरुषों की जयंती पर अब स्कूलों की छुट्टी नहीं होगी। बल्कि इस दिन स्कूलों में बच्चों को उनके
बारे में पढ़ाया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'अम्बेडकर जयंती पर 100 तालाबों की खुदाई कराकर मजदूरों को रोजगार दिया गया है। डीएम ने मॉडल तालाब की खुदाई का काम शुरु करा दिया है।'

साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है और समाज के हर वर्ग को सम्मान दिलाया जाएगा। सीएम योगी ने कहा, 'भीमराव जी की प्रेरणा से हम भी देश हित में काम करेंगे। यूपी सरकार सभी भेदभाव को भुलाकर काम करेगी।'

उन्होंने कहा कि भीमराव ने हमेशा सबको साथ लेकर चलने की बात कही थी जो यूपी की सरकार करेगी। भीम राव की तरह सरकार यूपी के लिए हमेशा समर्पित है, उनके पद चिह्नों पर तचलकर हम आगे बढंगे। उनकी आर्थिक और समाजित समानता की कभी नहीं भूला जा सकता है।

टैग्स : # Yogi adityanath ,  # Ambedkar jayanti ,  # Lucknow ,  # Hazratganj ,# Uttar pradesh , # योगी आदित्यनाथ ,  # अंबेडकर जयंती , # लखनऊ ,

और नया पुराने

TAGS