Primary ka master Notice | लापरवाही में 47 बेसिक के स्कूलों को शिक्षा विभाग की नोटिस
ज्ञानपुर। यूडायस पोर्टल पर स्कूल और संसाधन का ब्योरा उपलब्ध न कराने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले के 47 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इन स्कूलों को अपने यहां पढ़ने वाले वाले छात्रों की संख्या, फीस, शिक्षकों की संख्या, उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा उपलब्ध कराना है। नोटिस जारी कर एक जुलाई तक जानकारी अपलोड करने की हिदायत दी गई। ऐसा न करने पर स्कूलों की मान्यता समाप्त करने का अल्टीमेटम दिया गया।
शासन के निर्देश पर स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की डॉटा यूडायस पोर्टल पर हर साल अपलोड कराया जाता है। उसी के आधार पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लाभ दिया जाता है। जिले में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, परिषदीय स्कूल और माध्यमिक विद्यालयों की कुल संख्या करीब एक हजार है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार तक 900 स्कूलों का ब्योरा अपलोड हुआ है जबकि, 53 का आवेदन प्रक्रियाधीन है। 47 स्कूल ऐसे हैं जिन्हें बार-बार चेतावनी के बाद भी कोई रुचि नहीं ली जा रही है। जिसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने 47 स्कूलों को नोटिस जारी कर एक जुलाई तक हर हाल में अपलोड करने का निर्देश दिया। चेतावनी दिया कि तय समय पर पोर्टल पर ब्यौरा अपलोड न करने पर मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
इन स्कूलों ने नहीं दिया ब्योरा -
ज्ञानपुर। यूडायस पोर्टल पर जरूरी जानकारी अपलोड न करने वाले स्कूलों की संख्या 47 है। इसमें ज्ञानपुर ब्लॉक में ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल पुरानी बाजार, ज्ञानपुर कैंडिड संस्थान, सेंट थॉमस स्कूल, एमडी नर्सरी स्कूल, पं. रामनरेश इंटर कॉलेज सरावां, सरस्वती देवी पब्लिक स्कूल सरावां, श्री राम सेवक सिंह आदर्श विद्या संस्थान चकवा, पार्वती पब्लिक स्कूल चकलोला, आर्यन कान्वेंट स्कूल रामनगर, सरस्वती ज्ञान मंदिर देवनाथपुर, डीघ ब्लॉक में श्री शिवबाल पब्लिक स्कूल इटहरा, एडी पब्लिक स्कूल मनोहरपुर, श्री शिवकरन इंटर कॉलेज इटहरा, भदोही ब्लॉक में ज्योति पुंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोमनपुर, इंद्रावती माध्यमिक विद्यालय अभयनपुर, श्री धर्म रक्षणी संस्कृत विद्यालय रोटहां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचपटिया शामिल है। इसी तरह औराई में 25 और अभोली में पांच स्कूल शामिल है।
Tags:
Primary ka master
