Hamirpur : गलती से सफ़ेद रंग की जगह प्रधानाध्यापक ने हरे रंग से पुतवा दिया स्कूल, ग्रामीण ने लगाया यह आरोप | Primary ka master

Hamirpur : गलती से सफ़ेद रंग की जगह प्रधानाध्यापक ने हरे रंग से पुतवा दिया स्कूल, ग्रामीण ने लगाया यह आरोप | Primary ka master

हमीरपुर। परिषदीय विद्यालय को प्रधानाध्यापक ने हरे रंग से पुतवा दिया तो ग्रामीण खफा हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानाध्यापक सरकारी विद्यालय को मदरसा बना रहे हैं। विद्यालय को सफेद रंग से पुतवाने की मांग की है।

विकास खंड सरीला के भेड़ीडांडा गांव में नवीन प्राथमिक स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक बृजेश गौतम ने विद्यालय भवन को हरे रंग से पुतवा दिया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने स्कूल को मदरसे में बदलने का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापक से विरोध जताया।


कहा कि विद्यालय को सफेद रंग से पुतवाया जाए। गांव के गोलू द्विवेदी, छोटू मिश्रा ने बताया कि स्कूल में सभी बिरादरी के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। बताया कि विद्यालय की रंगाई पुताई का कार्य पिछले दो वर्षों से नहीं हुआ है। अबकी चालू सत्र में विद्यालय को रंगवाया जा रहा है, लेकिन प्रधानाध्यापक ने उसे हरा रंग से रंग दिया है, जबकि इसको सफेद रंग से रंगना चाहिए।
मामला संज्ञान में आया है। प्रधानाध्यापक ने गलती से स्कूल भवन को हरे रंग से रंगवा दिया है। उन्हें सफेद रंग से पुतवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसका काम भी शुरू हो गया है। -कल्पना जायसवाल, बीएसए।
और नया पुराने

TAGS