संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022-24 : बीएड आवेदन में सुधार 24 तक | Combined BED Entrance Exam
बरेली, शैक्षिक सत्र 2022-24 के लिए बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन की समय सीमा 20 मई को पूरी हो गई। शाम छह बजे तक रिकार्ड तोड़ 6,72,456 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन पत्रों में विषय वर्ग , लिंग , भारांक एवं परीक्षा केन्द्रों को भरते समय यदि कोई गलती हुई हो तो सम्बन्धित अभ्यर्थी उक्त त्रुटियों में 21 मई से 24 मई तक आनलाइन सुधार कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाईट www. mjpru. ac. in पर अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड का प्रयोग कर संशोधन के उपरान्त आवेदन पत्र को पूरित कर सबमिट करें तथा पुन: संशोधित आवेदन पत्र के प्रिन्ट आउट को भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही परीक्षा केंद्र घोषित किए जाएंगे। बीएड का इंट्रेंस सभी 75 जिलों में होना है।
Tags:
shasanadesh
