कस्तूरबा गांधी स्कूल में 15 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं, शिक्षकों के हाथ पांव फूले | Food Poisoning in Kasturba School
हापुड़ में कुचेसर रोड चौपला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 15 छात्राएं शनिवार रात फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं। उल्टी, पेट में दर्द के साथ बेहोशी छाने से शिक्षकों के हाथ पांव फूल गए। देर रात एंबुलेंस के जरिए छात्राओं को गढ़ रोड सीएचसी लाया गया।
यहां दो छात्राओं का ऑक्सीजन स्तर गिरने लगा, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया। एक अन्य छात्रा को भी पांच घंटे बाद होश आया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाने के सैंपल भरे हैं। छात्राओं का भी ब्लड सैंपल लिया गया है। रात में ही डीएम ने भी अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना।
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 58 छात्राएं पंजीकृत हैं, शनिवार को इसमें 54 छात्राएं उपस्थित थी। रात में करीब साढ़े सात बजे मेन्यू के अनुसार दाल-चावल और करेला-रोटी तैयार किए गए। शिक्षकों समेत सभी 54 छात्राओं ने खाना खाया। कुछ ही देर बाद 15 से अधिक छात्राएं घबराहट होने की बात कह, रोने लगीं।
Tags:
Primary ka master
