OnePlus और Xiaomi जैसे बड़ी कंपनी कि डिमांड को देखते हुए चाइनीज कंपनी Vivo ने भी भारत मे अपना ऑनलाइन स्टोर खोलने का निर्णय लिया है. विवो अपने ई-कॉमर्स साईट पर स्मार्टफोन्स और कुछ एक्सेसरीज सेल के लिए शामिल किए जाएंगे. इसी के साथ वीवो ने कार्निवल ऑफर भी जारी किया है. ये ऑफर 18 जनवरी तक जारी रहेगा.
विवो अपने कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर 2,000 रुपये तक की छूट के साथ 12 महीने का नो EMI कॉस्ट ऑफ़र भी दे रही है. यानि ग्राहक नो EMI कॉस्ट ऑफ़र के तहत फोन को खरीदता है उसे एक्स्ट्रा को EMI कास्ट नही देना पड़ेगा. और साथ ही अगर ग्राहक वीवो के ई-कॉमर्स साईट पर हर शॉपिंग पर 500 रुपये का मूवी वाउचर दिया जायेगा. विवो स्मार्टफोन ने मूवी वाउचर ऑफ़र देने के लिए BookMyShow के साथ साझेदारी कि है.
विवो अपने कार्निवल ऑफ़र के तहत अपने Vivo V5 और Vivo V5 Plus पर 2 हजार रूपये का भारी डिस्काउंट ऑफ़र उपलब्ध होंगे. विवो स्मार्टफोन ने अपने ई-कॉमर्स साईट पर इन सभी स्मार्टफोन प्राइस डिस्काउंट के साथ लिस्ट किए है. Vivo V5 17,980 रुपये की जगह 16,990 रुपये मे और Vivo V5 Plus 25,990 रुपये की जगह 19,990 रुपये मे उपलब्ध होगा. और साथ ही विवो अपने दुसरे स्मार्टफोन Vivo V5s की कीमत 18,990 रुपये की जगह 15,990 रुपये उपलब्ध कराएगी.