
नई दिल्ली। Mi फोन ने इन दिनों मार्केट में धूम मचा रखी है। कंपनी की बेहतर सर्विस के चलते बीते कुछ दिनों में इसकी बिक्री में काफी इजाफा देखने को मिला है। मिडिल क्लास की बात करें तो हर दूसरा इंसान MI का फोन ही खरीदना चाहता है। अगर आप भी इस कंपनी का फोन खरीदने जा रहे हैं तो आइए आपको बताते है कैसे आप इसपर 3000 रुपए तक बचा सकते हैं। दरअसल कंपनी ने रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत की है। जिसके तहत कंपनी की वेबसाइट पर मिलने वाले सभी प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। जिसमें फोन, ऑडियो एक्सेसरी, पावर बैंक और कई दूसरी नॉन-टेक प्रोडक्ट पर ऑफर उपलब्ध होंगे। शाओमी सेल 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान रेडमी 5ए को ओपन सेल में बेचा जाएगा।
● कैसे मिलेगा डिस्काउंट ऑफर
कंपनी अपने रिपब्लिक डे सेल ऑफऱ के तहत ग्राहकों को हर रोज सुबह डिस्काउंट कूपन दे रही है। सेल के दौरान यूज़र 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के डिस्काउंट कूपन जीत सकते हैं। इन्हें लॉगइन करने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
● ऐसे होगी बचत
कंपनी की रिपब्लिक डे सेल के तहत शाओमी Mi A1 13,999 रुपये में, शाओमी Mi Mix 2 32,999 रुपये, Mi Max 2 12,999 रुपये और रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, रेडमी 4 को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगी। रेडमी 5A 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलेगा। रेडमी Y1 को 8,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।
● ऐसे मिलेगा कैशबैक
वहीं अगर आप कंपनी की वेबसाइट से खरीदारी करते हैं और इसका भुगतान मोबिक्विक के जरिए करते हैं तो आपको 4000 रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा। फोन के साथ साथ कंपनी ने एक्सेसरी पर भी कई ऑफर्स रखें है। मसलन शाओमी 20,000 एमएएच Mi पावर बैंक 2आई को 1,499 रुपये, 10000 एमएएच Mi पावर बैंक 2आई 799 रुपये, Mi बैंड-HRX एडिशन 1,299 रुपये में आप पा सकते हैं।