जिओ के सस्ते ऑफर के बाद मोबाइल मार्केट में छिड़ा प्राइस वार, कंपनियों ने घटाए दाम

नई दिल्ली। मोबाइल कंपनियों के बीच छिड़े प्राइस वार के चलते कस्टमर्स मुफ्त की जानकारी और वार्तालाप का जबरदस्त लाभ उठा रहे हैं। जिओ ने जैसे ही धमाकेदार इंट्री मोबाइल मार्केट में दर्ज करवाई दूसरी सभी कंपनियों को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा।
जियो के अनलिमिडेट प्लान्स के मुकाबले दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी यूजर्स को कई सारे प्लान्स दे रही हैं। एयरटेल ने हाल में जियो के मुकाबले अपने सभी प्लान्स में भारी बदलाव किए हैं। वहीं एयरटेल के इस बदलाव का जवाब रिलायंस जियो अपने रिपब्लिक डे प्लान्स से दे रही हैं।
ऐसे में हम आपको एयरटेल के 199 रुपये प्लान और रिलायंस जियो के 198 रुपये प्लान्स के बारे में बता रहे हैं ताकी आप अपनी पसंद का प्लान खुद चुन सकें।
रिलायंस जियो 198 रु. प्लान-
जियो के 198 रुपये के रिचार्ज पर पहले यूजर्स को 1.5 जीबी 4जी डाटा मिलता था लेकिन कंपनी ने इस प्लान में बदलाव किया है। जियो अब 198 रुपये के प्लान पर यूजर्स को 2 जीबी 4जी डाटा दे रही है। 2जीबी सीमा पार होने के बाद यूजर्स को 64kbps की डाटा स्पीड मिलेगी।
प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ प्लान में फ्री रोमिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस प्लान में यूजर्स को 100 एसएमएस रोज मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को जियो एप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी।
एयरटेल 199 रु. प्लान-
जियो से चल रहे टैरिफ वॉर के बीच एयरटेल ने अपने कई प्लान्स में बदलाव किए। एयरटेल के 199 रुपये के रिचार्ज पर यूजर को हर रोज 1.4 जीबी 4जी डाटा मिलेगा।
इसके साथ 100 एसएमएस रोज मिलेंगे। प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ कंपनी फ्री रोमिंग की सुविधा भी यूजर्स को दे रही है। 149 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी।