दुःखद ! Block education officer, Socide, सुसाइड नोट लिख पूर्व शिक्षा अधिकारी ने कर ली खुदकुशी- इलाहाबाद
इलाहाबाद : धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपुर में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी सोहन लाल यादव ने (75) ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मंगलवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर लाश मिली तो
जीआरपी व धूमनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में सोहन के पास से पहचान पत्र और सुसाइड नोट मिला। 1उसमें लिखा था कि अपनी जिंदगी स्वयं अकारण खत्म कर रहा हूं। जिंदगी खत्म करने की सभी जिम्मेदारी मेरी स्वयं की है। इसके लिए मेरे परिवार, सगे संबंधी कोई दोषी नहीं है। मेरा पोस्टमार्टम भी नहीं कराए। पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दें। फिलहाल पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन पारिवारिक वजह हो सकती है। सोहन लाल माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में अधिकारी पद से सेवानिवृत्त थे। उनके की पत्नी पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। सोहन की मौत से परिवार में मातम छाया रहा।
