Hyderabad : पीएम मोदी की पत्नी ने की तेलंगाना के मंदिरों में पूजा,

हैदराबाद, आइएएनएस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने शुक्रवार को तेलंगाना के दो मंदिरों में पूजा की। उन्होंने श्रद्धालुओं में भोजन भी वितरित किया।

जशोदाबेन ने हैदराबाद से 80 किमी दूर विकाराबाद के नागदेवता मंदिर में पूजा-अर्चना की। कई अनुष्ठान करने के बाद उन्होंने 'अन्नदानम' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भक्तों में भोजन का वितरण किया।

इसके बाद वह शहर के संतोषी माता मंदिर गई और पूजा कीं। उन्होंने गाय को चारा भी खिलाया। जशोदाबेन ने डॉ. बीआर अंबेडकर की 126वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

वह गुरुवार रात विकाराबाद पहुंचीं और नागदेवता मंदिर के पुजारी बराडी रमेश के घर पर ठहरीं। शहर में उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मिलने के लिए पहुंच गए। वह शनिवार को गुजरात लौटेंगीं।


टैग्स : # PM modi , # Narendra Modi wife ,# Telangana temples , # Prime Minister Narendra Modi , # Jashodaben ,

और नया पुराने

TAGS