राजधानी से खबर : योगी सरकार की तीसरी कैबिनेट : ये आठ बड़े फैसले जो सीएम द्वारा लिये गये,

लखनऊ (जेेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट की तीसरी बैठक की जो केवल अाधे घंटे ही चली बैठक के बाद सरकार ने बताया कि आठ बड़े मुद्दों पर फैसला लिया गया है।

जिसमें गोरखपुर एयरपोर्ट के नाम में बदलाव करते हुए प्रदेश सरकार ने महायोगी गोरक्षनाथ एयरपोर्ट करने का फैसला किया है। इसके अलावा आगरा एयरपोर्ट का भी नाम बदला गया है। अब यह एयरपोर्ट दीन दयाल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा।

इसके अलावा तीसरी कैबिनेट बैठक में प्रदेश में 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र बनाए जाने का फैसला किया गया है। वहीं, विकलांग विकास विभाग का नाम बदलते हुए दिव्यांग जनशक्तिकरण कर दिया गया है।

यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को मंजूरी दी गई है। अब प्रदेश में सभी विभागों में ई-टेंडरिंग से ठेके दिए जाएंगे। वहीं, इस कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति पर मुहर नहीं लग सकी है। इसपर फैसला अगली कैबिनेट मीटिंग में लिया जाएगा।

🎯कैबिनेट मीटिंग में लिए गए ये बड़े फैसले :-
◆किसानों,गरीबों के हक में फैसले लेगी सरकार
◆खराब फसल का समय सीमा में होगा भुगतान
◆विकलांग जनकल्याण विभाग का नाम बदलकर दिव्यांग जन विकास सशक्तिकरण नाम किया गया
◆दो साल में लागू होगी पीएम बीमा योजना
◆यूपी को 12 क्लस्टर जोन में बांटा गया!
◆फसल बीमा योजना को कैबिनेट की मिली मंजूरी
◆20 कृषि विज्ञान केंद्र को केंद्र सरकार की मंजूरी कृषि विज्ञान केंद्र को भूमि देगी यूपी सरकार
◆ 'एक थी रानी ऐसी भी' फिल्म को टैक्स फ्री किया गया
◆आगरा एयरपोर्ट का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर किया गया
एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर के सिविल टर्मिनल का नाम महायोगी गोरखनाथ के नाम पर किया जाएगा

और नया पुराने

TAGS