इंसान के हाथ-पैर में कुल 20 उंगलियां होती हैं जिनमें चार अंगूठे और 16 उंगलियां होती हैं लेकिन अभी हाल ही में चीन में जन्मे एक बच्चे की 31 उंगलिया हैं। जिनमें 15 उंगलियां और 16 अंगूठे हैं।
दरअसल चीन में जन्मा ये बच्चा एक अजीबोगरीब बीमारी सी पीडि़त है। इस बीमारी से निपटने के लिए फिलहाल इस बच्चे की सर्जरी भी कर दी गयी है। ताकि इस समस्या को खत्म किया जा सके अभी इसी तरह उसकी दो सर्जरी और होनी है।

हांग हांग नाम के इस बच्चे के हाथ में 15 उंगलियां और पांव में 16 अंगूठे हैं। उसके हाथ में कोई उंगूठा नहीं है। हांग हांग का जन्म 15 जनवरी 2016 को हुआ था। जांच में पता लगा था कि यह पॉलिडेकटाइलिज्म बीमारी के लक्षण है, ये बीमारी अधिकतर बिल्ली और कुत्तों की प्रजातियों में पायी जाती है। सबसे खास बात तो यह है कि हांग हांग की मां की भी उंगलिया अंगूठे काफी अलग है। उनकी 6 उंगलियां और 6 अंगूठे हैं।
टैग्स : # 31 fingers , # Chinese boy , # Baby born , # Odd news , # jara hat ke , #Interesting news