...तो क्‍या 17 फरवरी को खत्‍म हो जाएगी दुनिया !

...तो क्‍या 17 फरवरी को खत्‍म हो जाएगी दुनिया!

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। धरती के नष्‍ट होने की खबरें सैकड़ों बार सुनने में आ चुकी हैं और इस क्रम में एक बार फिर कुछ ऐसा ही सुनने में आ रहा है। इसके अनुसार आने वाली 17 फरवरी को धरती नष्‍ट हो जाएगी।

यह होगा निबिरू नाम के एक ग्रह के टुकड़े से जो कि सैकड़ों साल पहले नष्‍ट हो चुका था। अब इसके अवशेष की एक बड़ी चट्टान पृथ्‍वी से टकरा सकती है।

मिस्टीरियस यूनिवर्स नामक वेबसाइट के अनुसार यह चट्टान तेज गति से धरती से टकराकर तबाही मचा देगी। हालांकि इसके बारे में अभी तक वैज्ञानिकों के पास अधिक पुख्‍ता जानकारी नहीं है, लेकिन अटकलें चल रही हैं।

अंतरिक्ष मामलों में दखल रखने वाले डयोमिन डेमिर जखरोविच कहते हैं कि यह निबिरू गत अक्‍टूबर में सूर्य का चक्‍कर लगा रहा था लेकिन अब वहां से निकल चुका है।

नासा को इस बात की जानकारी है लेकिन वह तथ्‍य छुपा रहा है। जखरोविच के अनुसार यह चट्टान पृथ्‍वी के लगभग ढाई किमी के दायरे से यदि गुजरे तो अधिक समस्‍या नहीं है।

लेकिन यदि यह धरती के भीतर तक आ गई तो हालात बेकाबू होंगे। परिणाम भयावह होंगे जो सुनामी या विशाल तूफान की शक्‍ल में सामने आ सकते हैं। इसका नतीजा ये होगा कि कई शहर तबाह हो जाएंगे।

गौरतलब है कि दिसंबर 2015 में भी इसी प्रकार की अफवाहें सामने आई थीं कि कोई अज्ञात पिंड पृथ्‍वी से टकराने वाला है।

इधर, नासा ने ऐसी किसी भी संभावना से फिलहाल इंकार किया है। पांच साल पहले नासा ने कहा था कि ये सब कोरी अफवाह है। इनका हक्रीकत से कोई लेना देना नहीं है।

🌐अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

और नया पुराने

TAGS