फतेहपुर : जनपद के विकासखण्ड बहुआ के ग्राम करसवां निवासी श्री नरसिंह ठाकुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक व वर्तमान में खजुहा एबीआरसी के पद पर कार्यरत हैं । व नूतन सिंह की माँ भी प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं ।
सुपुत्री नूतन सिंह शहर के आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है।बचपन से ही खेल-कूद में निपुण व माता-पिता के प्रोत्साहन से नूतन सिंह का सेलेक्शन उत्तर प्रदेश टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन में 11 वें नंबर की खिलाडी के रूप में हुआ है ।

अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर आप जनपद को क्या संदेश देना चाहेंगे ? इस प्रश्न के जवाब में श्री ठाकुर ने बताया कि हम शिक्षकों को अपने बच्चों पर विश्वास बनाये रखना चाहिए ।उनका हौसला व प्रोत्साहन बढ़ाते रहना चाहिए । सफलता एक न एक दिन जरूर मिलेगी ।

नूतन सिंह इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल के गुरुजन व कोच को देती हैं ।
फ़तेहपुर सिटी टीम की ओर से इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व नूतन सिंह के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेकानेक शुभकामनायें,