विशेष संवाददाता, लखनऊ: 10 रुपये के सिक्कों के बन्द होने की बात कह कर रहे इंकार, लोग असमंजस में आरबीआई सख्त, अफवाह फैलाने वालों पर करेगी कार्रवाई।
1- डालीगंज मे स्थित गुप्ता काराना मरचेन्ट के दुकानदार ने दुकान पर आये ग्राहक को जब 10 का सिक्का दिया तो उसने सिक्का यह कह कर लेने से इंकार कर दिया कि सिक्का अब बंद हो गया है। काफी समझाने के बाद भी वह सिक्का लेने के तैयार नहीं हुआ।
2- गोला गंज मे स्थित आरजू स्टोर के आमिर हुसैन ने उनकी दुकान पर आये ग्राहक को जब 10 का सिक्का दिया तो उसने भी सिक्का यह कह कर लेने से इंकार कर दिया कि सिक्का अब बंद हो गया है। उसको काफी समझाया फिर भी वह सिक्का लेने को तैयार नहीं हुआ।

ये दो केस सिर्फ बानगी भर है। राजधानी के कई इलाकों में दस रूपये के सिक्कों के बंदी को लेकर अफवाहों के बाजार गर्म है। बहुत से लोग अब 10 रूपये का सिक्का नहीं ले रहे हैं। जिसमें किराना दुकानदार, बैट्री रिक्शा, बस अड्डा और कई रेल्वे स्टेशन भी शामिल है। इसके पीछे सिक्का बन्द होने की दलील दे रहे है। जो समाज में यह भ्रम फैला रहे है कि आरआई ने दस रूपये के सिक्के बंद कर दिए है। यह तथ्य गलत है। उन लोगो पर सिक्का लेने से मना करने पर प्रशासन आरबीआई के नियमों के आधार पर कार्यवाही करेगा।
दस के सिक्के को लेकर पूरे प्रदेश में जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
दस रुपये का सिक्का पूरी तरह से आरबीआई द्वारा मान्य है। जो लोग दस रुपये के सिक्का बंद होने की बात कर रहे है। वो लोग बैंक मे जाकर इसकी जांच करा सकते है। इसके साथ ही आरबीआई की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट आरबीआई डाट ओआरजी डाट आईएन मे दस का सिक्का आरबीआई द्वारा मान्य है। इसके बारे मे जाना जा सकता है। यह वेबसाइट हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा मे उपलब्ध है।