कैसे लगायें पढ़ाई में ध्यान ? पढ़ाई और परीक्षा के टिप्स(Padhai aur exam ke Tips)

परीक्षा में सफलता हर कोई पाना चाहता है, परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने हैं तो आपको पढ़ाई के लिए एक रूटीन बनाना होगा और उसका नियमित पालन करना होगा.और आपको रूटीन परीक्षा के समय नहीं बनाना चाहिए. बल्कि पहले हीं बना लेना चाहिए और उसे फॉलो करना चाहिए.

और अगर आप क्लास में पहले या दूसरे स्थान पर आते हैं तो अपने परसेंटेज बढ़ाने के लिए आपको गहन अध्ययन की जरुरत होगी. आपको अच्छे लेखक  की किताबें पढ़नी चाहिए. जिसमें विश्वसनीय तथ्य दिए हुए हों.आपको अपना एक अच्छा सा Notes तैयार करना चाहिए. ताकि परीक्षा के समय आप महत्वपूर्ण तथ्यों को आसानी से एक नजर में देख सकें. पूरी किताब पलटने की जरुरत न पड़े.

आपने जो भी पढ़ा है उसे बार-बार लिखकरदोहराते रहें. हर दिन पढ़ने के अलावा मनोरंजन के लिए भी पर्याप्त समय दें. याद रखें जितनी भी देर पढ़ें एकाग्रता से पढ़ें. क्योंकि एकाग्रता के बिना ज्यादा सफलता नहीं पाई जा सकती है. परीक्षा के नाम से न डरें. परीक्षा पर्याप्त नींद लें. पर्याप्त नींद लिए बिना आप कोई भी काम अच्छे से नहीं कर सकते हैं. खास तौर पर पढ़ाई के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है.

एक्जाम हाल में हमेशा समय से पहले पहुंचें. ताकि आप समय से परीक्षा लिखना शुरू कर सकें. परीक्षा में पहले उन प्रश्नों को बनाएँ जिन्हें आप अच्छे से जानते हैं. कठिन प्रश्नों को बाद में बनाएँ. परीक्षा से पहले ऐसी बातचीत न करें, जिससे आपको अनावश्यक रूप से तनाव हो जाए.

क्योंकि आप विधार्थी हैं इसलिए आपको विद्यार्थी की तरह हीं संयमित जीवन व्यतीत करना चाहिए. तभी आप एक सफल विधार्थी बन सकते हैं और जीवन में सफलता पा सकते हैं. और याद रखें आज की तारीख में खुद को हर दिन अपडेट करते रहना बहुत हीं ज्यादा जरूरी है.
और नया पुराने

TAGS