70 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोले "सीएम अखिलेश, विकास के ऐसे संतुलित और स्थायी मॉडल पर काम कर रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों का विकास हो सके"

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि राज्य सरकार विकास के ऐसे संतुलित और स्थायी मॉडल पर काम कर रही है,जिससे समाज के सभी वर्गों का विकास हो सके। उन्होंने गरीबी दूर करने और नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक विकास की दर बढ़ाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानभवन के मुख्य द्वार पर झंडा फहराने के बाद कहा कि अक्तूबर से राज्य सरकार प्रदेशव्यापी 100 नंबर डायल शुरू करने जा रही है। इसके बाद फोन करने पर 10-15 मिनट के भीतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचेगी।

कन्या विद्याधन, लैपटाप, 1090, 102 एम्बुलेंस सेवा समेत कई योजनाओं की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में सरकार ने आर्थिक विकास की दर बढ़ाने के लिए जरूरी प्रयास किए।
किसानों और युवाओं पर ज्यादा ध्यान देने के लिए वर्तमान वर्ष को किसान और युवा वर्षबीघोषित किया गया है। उन्होंने रोजगार के मौके बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि यूपी में पिछले चार सालों में पाॠलिटेक्निक की सीटें 46 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 5 हजार कर दी गईं। जुलाई में भी 15 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।

बिजली क्षेत्र की उपलब्धियां गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि हमने ऊर्जा क्षेत्र का बजट बढ़ा कर 5 गुना कर दिया। वहीं बिजली की उपलब्धता 8 से बढ़ाकर 15 मेगावाट कर दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि सैमसंग, इन्फोसिस, एचसीएल, तोशिबा, टाइम्स गु्रप, रिलायंस, एज्योर, अमूल समेत कई कम्पनियां यूपी में निवेश के लिए आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को हर स्तर पर खुशहाल और समृद्ध बनाना ही शहीद चंदशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, और अशफाक उल्ला खां जैसे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

न्यूज़ साभार : हिंदुस्तान
और नया पुराने

TAGS